फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for action from SP

Kushinagar News: एसपी से की कार्रवाई की मांग

Mon, 05 Feb 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for action from SP
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना के मठिया निवासी सलामत अंसारी ने एसपी को पत्र देकर प्राण घातक हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल को दिए शिकायत पत्र में सलामत अंसारी ने कहा कि उनके भतीजे शाहिद को गांव के कुछ लोगों ने 19 दिसंबर की रात दावत पर बुलाए और मरणासन्न अवस्था में घोठे पर फेंक गए। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं सहित छह व्यक्तियों के विरुद्ध 21 दिसंबर को केस दर्ज किया। इस मामले केवल दो महिला अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी। लेकिन पुरुष अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की। जो अब आए दिन सुलह के लिए दबाव बनाते हुए जानमाल की धमकी दे रहे हैं। संवाद
पुलिस से की कार्रवाई की मांग

उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज के छात्र नीरज यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने स्कूल के कुछ लड़कों पर गोल बंद होकर प्राण घातक हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना दो फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पगरा पडरी निवासी नीरज यादव की तरफ से तुर्कपट्टी पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि वह कक्षा नौ का छात्र है। घटना के दिन परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकले तो पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने उन पर लाठी व लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज विधिक कार्रवाई में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed