फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for action against the third accused of rape

Kushinagar News: दुष्कर्म के तीसरे आरोपी पर भी कार्रवाई की मांग

Tue, 14 Oct 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the third accused of rape
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रह रही एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही तीन किशोरों ने बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे एक पड़ोस के घर में बहलाकर ले गए। वहां एक कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गए। इस मामले में परिजनों ने सोमवार को एसपी से मिलकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी केशव कुमार को बताया कि बच्ची घर जाकर अपनी नानी से आप बीती बताई। बच्ची के माता-पिता हैदराबाद में रोजी-रोटी के सिलसिले में रहते थे। इसलिए बच्ची की बुआ घटना के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह थाने में बच्ची के साथ पहुंच कर तीनों आरोपी किशोरों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस तहरीर बदलवा कर एक आरोपी का नाम निकलवा दिया। इसके अलावा पुलिस ने घटना का दिन भी बदलवा दिया। मासूम बच्ची की मां और पिता बच्ची साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की सूचना मिलते ही हैदराबाद से घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन

रविवार को देर शाम बच्ची की मां मायके पहुंची और पुरी बात जानने के बाद पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed