फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand for action against the female doctor by taking out Nyaya Yatra

Kushinagar News: न्याय यात्रा निकाल महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the female doctor by taking out Nyaya Yatra
तमकुहीराज में एसडीएम को ज्ञापन देने जाते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया   
तमकुहीराज। स्थानीय सीएचसी पर प्रसूता की मौत मामले को लेकर लोगों ने मंगलवार को न्याय यात्रा निकाल कर सीएचसी अधीक्षक और महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर कार्रवाई के बजाय जांच के नाम पर टाल-मटोल करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर विवेचना करे तो सच्चाई सामने आ जाएगी। हाथ में तख्ती लिए लोग डाक बंगले से प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात सरदार पटेल नगर निवासी सुप्रिया सिंह बिहार में शिक्षक थीं। उनको प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बृहस्पतिवार को सीएचसी पर ले गए। आरोप है कि प्रसव के बाद सुप्रिया को महिला डॉक्टर की मौजूदगी में स्टाफ नर्स ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद सुप्रिया की तबीयत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर व स्टाफ नर्स वहां से भाग गईं। बाद में सुप्रिया की हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया। वहां लेकर जाने पर डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे पहले ही महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद परिजन शव को लेकर तमकुहीराज सीएचसी पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दो दिन तक सीएचसी के जिम्मेदार जांच का झूठा आश्वासन देकर परिजनों को गुमराह करते रहे। कोई कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को पुलिस को नामजद तहरीर देकर परिजनों ने शिकायत किया। केस दर्ज करने के बजाय पुलिस स्वास्थ्य विभाग से जांच रिपोर्ट आने का हवाला देते हुए टाल-मटोल करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में न्याय यात्रा निकाल प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता अमित सिंह, अपनादल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल एवं व्यापारी नेता संजय सिंह पटेल की अगुवाई में तमकुहीराज कस्बे के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले से न्याय यात्रा शुरू हुई। इस दौरान अंजनी सिंह पटेल, त्रिवेणी गुप्ता, बजरंगी पटेल, अवनीश पटेल, सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed