{"_id":"6a5a8934eee1e001330b37e6","slug":"deliberations-on-development-works-at-the-tamkuhiraj-nagar-panchayat-board-meeting-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163951-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीराज नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीराज नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर पंचायत तमकुहीराज के सभागार में शुक्रवार को अध्यक्ष जेपी गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। नगर की सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, पथ प्रकाश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत विभिन्न जनहित और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने कहा कि वित्तीय वर्ष में प्राप्त होने वाली स्वीकृतियों के बाद सभी वार्डों में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर पंचायत के लिए नए वाहनों की खरीद पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से प्रस्तावित विकास कार्यों को जिला स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से कराने की जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने नगर पंचायत के सभासदों को उनके अधिकारों और दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही सभासदों की ओर से दिए गए विकास संबंधी प्रस्तावों को भी बोर्ड की कार्ययोजना में शामिल किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी समेत नगर पंचायत के सभासद और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।