फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Delhi blast: Vigilance from market and station to Bihar border

दिल्ली विस्फोट : बाजार और स्टेशन से लेकर बिहार बाॅर्डर तक चौकसी

Wed, 12 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi blast: Vigilance from market and station to Bihar border
पनियहवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लेते अ​धिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया 
कुशीनगर। बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। सीमावर्ती पश्चिमी चंपारण जिले में चुनाव और दिल्ली के लाल किला के पास कार में हुए विस्फोट को लेकर जिला पुलिस सोमवार की रात से ही सक्रिय है। सार्वजनिक स्थलों पर टीम पूरी रात पुलिस भ्रमणशील रही। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र कुशीनगर और एयरपोर्ट के आसपास भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन

बस व रेलवे स्टेशन और निजी वाहनों से आने-जाने वालों की जांच होती रही। खड्डा पुलिस, हनुमानगंज पुलिस और पडरौना कोतवाली पुलिस पश्चिमी चंपारण जिले से जुड़े बाॅर्डर पर गश्त करती रही। चुनाव के चलते आवागमन पूरे दिन ठप रहा। एसपी बगहा शुशांत कुमार सरोज ने नौगांवा सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लाल किला के पास विस्फोट के बाद सोमवार की देर शाम को एसपी केशव कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन

पूरी रात पुलिस हाईवे, सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों, कुशीनगर पर्यटन क्षेत्र, बुद्ध मंदिर, कुशीनगर एयरपोर्ट पर पुलिस पूरी रात भ्रमणशील रही। मंगलवार को भी पुलिस का मूवमेंट रहा। खड्डा के सालिकपुर, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नौगावा, बांसी सीमा क्षेत्र पर पुलिस पूरे दिन मुश्तैद रही। तमकुहीराज, पडरौना, खड्डा, कसया सर्किल के सीओ भी भ्रमण करते रहे। बिहार में हो रहे विधान सभा चुनाव को लेकर एसपी बगहा ने किया बार्डर का निरीक्षण।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी-बिहार के नौगांवा बॉर्डर पर लगे पुलिसकर्मियों को कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। वहीं कुशीनगर में भंते ज्ञानेश्वर के शव यात्रा को लेकर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई थी। यह बुद्ध मंदिर से लेकर कसया नगर और कुशीनगर के होटलों के आसपास वाहनों से घूमती रही। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रही। हाईवे से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच पुलिस ने किया। कहीं कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed