फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deficiencies found in DIOS inspection, instructions to remedy in one week

Kushinagar News: डीआईओएस के निरीक्षण में मिलीं कमियां, एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश

Sun, 23 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Deficiencies found in DIOS inspection, instructions to remedy in one week
पडरौना। डीआईओएस ने शनिवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। कहीं शौचालय तो कहीं शिक्षण और प्रयोगशाला में पंखे खराब मिले। प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने चेताया कि यदि निर्धारित समय के भीतर मिली कमियां दूर नहीं हुईं तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने सबसे पहले फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज तमकुहीराज का निरीक्षण किया। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय नहीं था। कुछ शिक्षण कक्ष में पंखे भी खराब मिले। परिसर और शिक्षण कक्ष में गंदगी मिली। उन्होंने प्रधानाचार्य को एक सप्ताह के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सेवरही और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरया खुर्द तमकुहीराज के परिसरों में जगह-जगह गंदगी मिली। उन्होंने प्रधानाचार्यों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाजिलनगर का निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रयोगशाला में लगे पंखे खराब मिले। डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए दो दिन के भीतर पंखों को सही कराने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि निरीक्षण का क्रम आगे भी जारी रहेगा। यदि कोई कमी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed