{"_id":"665661518f76ced8a0091524","slug":"defense-minister-rajnath-singh-will-come-on-the-last-day-of-election-campaign-preparations-begin-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-117488-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तैयारियां शुरू
Wed, 29 May 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला के कांशीराम मिनी स्टेडियम को शुभ मानते हुए भाजपा इस बार भी वहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा को कराने जा रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रक्षा मंत्री चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके इस कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम मिट्टी भराई समेत अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं। भाजपा की ओर से भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर रामकोला कस्बा में स्थित कांशीराम मिनी स्टेडियम को भाजपा अपने लिए शुभ मानती है। हर बार यहां चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनसभा को संबोधित करते हैं। इस बार भी उनका कार्यक्रम 30 मई यानि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन होना है। इसको लेकर मंगलवार को तैयारियां शुरू कर दी गईं। परिसर में मिट्टी बराबर करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पंचायत के कर्मचारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री रामकोला में अंतिम दिन चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।प्रदेश कार्यालय से उनके आगमन की सूचना मिली है। सूचना के आधार पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।