फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deepotsav was celebrated with great enthusiasm at Surya Sarovar Ghat.

Kushinagar News: सूर्य सरोवर घाट पर उत्साह पूर्वक मनाया गया दीपोत्सव

Mon, 20 Oct 2025 07:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav was celebrated with great enthusiasm at Surya Sarovar Ghat.
बगही धाम सूर्य सरोवर पर दीप जलाते विधायक विवेकानंद पांडेय व कार्यकर्ता।स्रोत-सोशल मीडिया
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सिद्ध पीठ बगही धाम स्थित पौराणिक सूर्य सरोवर पर रविवार की देर रात दीपोत्सव का आयोजन हुआ। सरोवर के चारों ओर जलते हुए 1100 दीयों से पूरा परिसर आलोकित हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव और बड़े सरकार के चरणों में दीप अर्पित कर समृद्धि और मंगल की कामना की।
विज्ञापन


खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने बड़े सरकार के समाधि स्थल के पास दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर के महंत विश्वंभर दास के साथ मिलकर 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए। विधायक ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकाश, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। जब समाज मिलकर दीप जलाता है तो अंधकार अपने आप मिट जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बगही धाम जैसे पवित्र स्थलों पर ऐसे आयोजनों से न केवल आस्था और संस्कृति को बल मिलता है। बल्कि यह क्षेत्र के आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में भी विकसित होता है। महंत विश्वंभर दास ने कहा कि प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु सूर्य सरोवर में दीपदान कर भगवान सूर्य और बड़े सरकार से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपों की जगमगाहट से पूरा धाम दिव्य आभा से नहाया हुआ प्रतीत हो रहा था। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और इस अलौकिक दृश्य को निहारा। इस दौरान सर्वजीत गुप्ता, हरि गोविंद, रवि तिवारी, आनंद दूबे, अविनाश शुक्ला, गिरजा शंकर साहनी, सुरेंद्र कुशवाहा, मनोज पांडेय, अजय मिश्रा, नवीन दूबे, अनिल सिंह, रोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed