{"_id":"6af61d6a4660a3cc2d0538d3","slug":"fire-breaks-out-in-five-houses-for-unknown-reasons-10-goats-and-a-motorcycle-burnt-kushinagar-news-c-205-1-ksh1052-172194-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अज्ञात कारणों से पांच घरों में लगी आग, 10 बकरियां और बाइक जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अज्ञात कारणों से पांच घरों में लगी आग, 10 बकरियां और बाइक जली
विज्ञापन
घरेलू सामान सहित लाखों की संपत्ति का नुकसान
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के टोला पांडेय छपरा में बुधवार रात अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच रिहायशी घर जलकर राख हो गए। अगलगी में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जल गया। हादसे में 10 बकरियों और एक मोटरसाइकिल की भी आग में जलकर मौत हो गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
आग की चपेट में आने से अखिलेश, शशिवेंद्र, बिहारी, संजीव और इंद्रजीत के घर जल गए। ग्रामीणों के मुताबिक, रात में सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सबसे अधिक नुकसान अखिलेश का बताया जा रहा है। उनकी एक मोटरसाइकिल और चार बकरियां आग में जल गईं।
आग लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। हल्का लेखपाल विशाल चौबे ने बताया कि अगलगी से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।