फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deepotsav: Two super and six zonal magistrates deployed

दीपोत्सव : दो सुपर और छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

Sun, 19 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav: Two super and six zonal magistrates deployed
पडरौना। धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा पर जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने खास तैयारी की है। इन त्योहाराें को देखते हुए डीएम ने जिले में दो सुपर और छह जोनल मजिस्ट्रेट के अलाव 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। नामित मजिस्ट्रेट त्योहार के दिन जिले में भ्रमण कर शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे। कोई दिक्कत होगी तो वे उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि कसया, हाटा व तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा और पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के लिए एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले को 38 सेक्टर में बांटकर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, बीडीओ व अन्य जनपद, ब्लॉक व तहसील स्तरीय अधिकारियों को शामिल किया गया है। डीएम ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्थल पर कानून व्यवस्था को देखते हुए वहां कोई विवाद न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। यदि कोई शांति व्यवस्था में बाधा आती है, तो उसके संबंध में उनके अलावा एसपी को अवगत कराएंगे। डीएम ने बताया कि त्योहार को देखते हुए कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम 05564-240590 पर फोन कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ शिकायत की जा सकती है। कन्ट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हो सके इसके लिए सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता नीरज कुमार गौड़ व डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी को प्रभारी नामित किया गया है। ये दोनों अधिकारी अपने-अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ कन्ट्रोल रूम में उपस्थित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed