फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   deeem aur esapee ne hatavae atikraman

डीएम और एसपी ने हटवाए अतिक्रमण

Thu, 26 May 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
deeem aur esapee ne hatavae atikraman
पडरौना नगर में अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
डीएम और एसपी ने हटवाए अतिक्रमण
विज्ञापन

100 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटवाए, बाकी को 24 घंटे की मोहलत
पडरौना। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार शाम को डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने 100 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटवाए तथा अन्य लोगों को 24 घंटे के भीत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल पुलिसकर्मियों के साथ शाम को पडरौना नगर पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने जिला मुख्यालय पर तमाम स्पॉट चिह्नित किए, जहां अतिक्रमण व के चलते जाम की समस्या बनी रहती है। टीम ने 100 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटवाए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सुभाष चौक, तिलक चौक, रामकोला मार्ग, छावनी सहित अन्य जगहों पर पहुंचकर प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर दुकानदारों से अपील की कि वह अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए स्वयं अतिक्रमण हटा लें। यदि अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया गया तो संबंधित से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
दोपहर में एसडीएम व सीओ ने हटवाए अतिक्रमण
शहर में अतिक्रमण करने वाले के लिए अब खैर नहीं है। प्रशासन सख्त हो गया है। बृहस्पतिवार दोपहर में एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ कुंदन सिंह ने अतिक्रमण हटवाने की शुरुआत कर दी। 40 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। कहा कि अतिक्रमण किए हुए लोग अपनी दुकानें हटा लें, नहीं तो बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed