फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Decrease in water level of Gandak river, people engaged in farming

पेज 4: गंडक नदी के जलस्तर में आई कमी, खेती में जुटे लोग

Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Decrease in water level of Gandak river, people engaged in farming
गंडक का डिस्चार्ज घटने के बाद खेती बाड़ी संवारने में जुटे किसान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। गंडक नदी का डिस्चार्ज बृहस्पतिवार को जितना तेजी से बढ़ा था, अब उतनी ही तेजी से सामान्य होने लगा है। डिस्चार्ज घटने के साथ ही गंडक नदी के किनारे धान व गन्ने की खेती करने वाले किसान एक बार फिर अपनी फसलों को संवारने में लग गए है।
किसानों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने से उनके खेतो में भी पानी भर गया था। जिसकी देखभाल में वह जुट गए है। नरवाजोत से अहिरौलीदान तक लगभग सत्रह किलोमीटर की तक गंडक नदी बहती है। जिसके उस पार जंगलीपट्टी, बिनटोली, घघवा जगदीश, चैनपट्टी, विरवट कोंन्हवलिया सहित अन्य कई गांवों के लोगो की खेती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब गंडक नदी में दो लाख बारह हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था तो नदी का जलस्तर बढ़ने से उनकी खेतो में भी पानी भर गया था। गंडक नदी के उस पार खेती करने वाले पप्पू यादव, संजय सिंह, अदालत, सहदेव, जोगिंदर आदि का कहना है कि मानसून के अंतिम दौर में गंडक नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से उनकी खेतों में भी पानी भर गया था, जो डिस्चार्ज में कमी आने के बाद अब उतरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed