{"_id":"5a4934d84f1c1b35338b5c25","slug":"death-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा कनक। कुश्ाीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र के तमकुही-समउर मार्ग पर बाइक की ठोकर से जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में इन दोनों की मौत के बाद से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव शनिवार की रात्रि में लगभग पौने नौ बजे अपने घर सोने जा रहे थे। अभी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास ही पहुंचे थे कि समउर बाजार की तरफ से आ रहे एक बाइकसवार से उन्हें ठोकर लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर इन दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बिहार के बथुआ निवासी बाइक सवार राजकुमार की भी मौत हो गई।
सुरेंद्र लाल के मौत की सूचना मिलने के बाद उनके घर में जैसे कोहराम मच गया। रोते बिलखते उनके परिवार के सदस्यों को गांव के लोगों ने समझाया और ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि बाइकचालक ने हेलमेट नहीं पहना था।