{"_id":"641ca1e2c550d95db60f8de4","slug":"death-of-injured-youth-who-returned-from-abroad-kushinagar-news-c-7-1-96396-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश से लौटे घायल युवक की मौत, दुबई भेजने वाले एजेंट पर कार्रवाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश से लौटे घायल युवक की मौत, दुबई भेजने वाले एजेंट पर कार्रवाई करने की मांग
Fri, 24 Mar 2023 04:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Fri, 24 Mar 2023 04:50 PM IST
सार
नरायनपुर गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रिका चौहान के बेटे रामबदन घर की माली हालत सुधारने के लिए विदेश गए थे। परिजनों का कहना है कि एक जनवरी को राजगीर के काम से दुबई गए थेे। एजेंट ने एक लाख रुपये लेकर पासपोर्ट और वीजा एयरपोर्ट पर दिया था। दुबई जाने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विदेश से घर वापस आ रहे रामबदन चौहान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।संवाद
विस्तार
दुबई से चला युवक घर नहीं पहुंच पाया। घर से करीब 30 किलोमीटर दूर हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास 21 मार्च की रात को वह घायल अवस्था में मिला। उस रात डायल 112 की पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बुधवार को उसकी मौत हो गई।
बुधवार की देर शाम उनका शव लेकर परिजन घर पहुंचे तो पंचायत भवन पर शव रखकर दुबई भेजने वाले एजेंट पर पिटाई करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में खड्डा के थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी रामबदन चौहान (26) रामबदन चौहान एक जनवरी को राजगीर का काम करने दुबई गए थे। 20 मार्च को वह दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से ट्रेन से कुशीनगर के लिए रवाना हुए। खलीलाबाद तक उनकी परिजनों से बातचीत होती रही। उसके बाद उनका फोन बंद हो गया। 21 मार्च की भोर में चार बजे जिला अस्पताल कुशीनगर से उनकी पत्नी सुनैना को फोन से सूचना दी गई। बताया गया कि रामबदन को गंभीर हालत में डायल 112 की पुलिस ने भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पति के अस्पताल में होने की सूचना पाकर उनकी पत्नी और अन्य परिजन वहां पहुंच गए। रामबदन के सिर और बदन के कई हिस्सों में चोट के निशान थे। वहां हालत नाजुक बताकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार की दोपहर युवक की मौत हो गई।
टूरिस्ट वीजा पर भेजे गए रामबदन
नरायनपुर गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रिका चौहान के बेटे रामबदन घर की माली हालत सुधारने के लिए विदेश गए थे। परिजनों का कहना है कि एक जनवरी को राजगीर के काम से दुबई गए थेे। एजेंट ने एक लाख रुपये लेकर पासपोर्ट और वीजा एयरपोर्ट पर दिया था। दुबई जाने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। वहां पता चला कि वह टूरिस्ट वीजा पर भेजे गए हैं। दुबई में तीन माह तक काम करने के बाद उन्हें वेतन नहीं मिला। एजेंट ने भी कोई मदद नहीं की। वह किसी तरह से रुपये का इंतजाम करके घर लौट रहे थे। परिजनों का आरोप है कि एजेंट ने उनके साथ मारपीट की है, । रामबदन चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनका पांच माह का एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए हैं।