फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death of a young man who came out for idol immersion in suspicious circumstances

Kushinagar News: प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 15 Nov 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 15 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who came out for idol immersion in suspicious circumstances
- सड़क के किनारे अचेतावस्था में मिला था युवक
विज्ञापन

- खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव का निवासी था युवक
- पीड़ित पिता ने दस लोगों के खिलाफ दी तहरीर
-अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया


खड्डा। प्रतिमा विसर्जन करने के लिए घर से निकले एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। खून से लतपथ अचेतावस्था में युवक सड़क किनारे पड़ा मिला था। परिजन उसे खड्डा क्षेत्र की तुर्कहां सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने दस लोगों के खिलाफ साजिश करके मार पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम हाउस से घर आया तो चीख-पुकार मच गई। शाम को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित हुई थी। विसर्जन के लिए दो ट्रैक्टर-ट्राली पर जुलूस निकला था। गांव का ही 20 वर्षीय मिथिलेश गुप्ता भी उस जुलूस में शामिल हुआ था। सोमवार की रात लगभग नौ बजे एक व्यक्ति ने मिथिलेश के पिता प्रेमलाल गुप्ता को सूचना दी कि उनका बेटा बहोरछपरा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर घायल पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में जब माता-पिता पहुंचे तो उनका बेटा खून से लथपथ अचेत पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे। किसी ने पहले ही एंबुलेंस को सूचना दिया था। उसे तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
000
घटना को लेकर हो रहीं चचाएं
बताया जा रहा है कि गांव के अच्छेलाल व दुर्गेश के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर देवी प्रतिमा व डीजे साउंड बाॅक्स लदा था। गांव से एक किलोमीटर दूर बहोरछपरा गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के फाटक के पास विसर्जन किया गया था। इसके बाद डीजे वाली ट्रैक्टर-ट्राली नवलछपरा गांव गई, जहां साउंड सिस्टम दुकानदार के यहां उतारकर लौट रही थी।
ट्राॅली पर लगभग दस युवक सवार थे। यह भी चर्चा है कि इसमें कुछ युवक नशे के हालत में थे। मृतक के माता-पिता दावा कर रहे हैं कि मिथिलेश को मार पीटकर ट्राली से फेंक दिया गया और उसे छोड़कर सब लोग भाग गए। जबकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं ट्राली से मिथिलेश असंतुलित होकर गिर गया जिससे उसे चोट लग गई थी। इसमें सच्चाई क्या है, पुलिस पता लगा रही है।

बेटे को शादी के जोड़े में देखने की हसरत थी, अब कफन में देखना पड़ रहा है
प्रेमलाल गुप्ता की चार संतानों में सबसे बड़ी रीमा, दूसरे पर मिथिलेश, तीसरे पर ज्योति व सबसे छोटी सीमा है। मिथिलेश की मां गुड्डी देवी व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता कह रहे थे कि अकेला बेटा था। उसकी जान ले ली गई। अब किसके सहारे बुढ़ापा कटेगा। उसकी शादी महराजगंज जिले में तय हो गई थी। बेटे को शादी के जोड़े में देखने की हसरत थी। अब कफन में देखना पड़ रहा है। तीनों बहनें बिलखते हुए कह रही थीं कि किसके हाथों पर अब राखी बांधेंगी।




क्या बोले सीओ खड्डा
सीओ संदीप कुमार वर्मा का कहना था कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed