{"_id":"5a4931cf4f1c1b156b8bf628","slug":"death-of-a-woman-taking-blanket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबल लेने गई वृद्ध्ा महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबल लेने गई वृद्ध्ा महिला की मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद दुखी परिजन।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। कुश्ाीनगर के पंचायत इंटर कॉलेज बोदरवार में कंबल वितरण के दौरान गई एक वृद्घ महिला की आयोजन स्थल पर ही मौत हो गई। यह जानकारी होने पर उसके घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। वे लोग शव लेकर घर चले गए और उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया।
पंचायत इंटर कॉलेज बोदरवार में रविवार को एक संस्था की ओर से कंबल वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें कप्तानगंज थाना के ग्राम सभा सोमली के छबइला टोला की 60 वर्षीय सुनकेशा भी गई थी। बताया जा रहा है कि दोपहर में करीब डेढ़ बजे वह आयोजन स्थल पर गिर गईं। सूचना मिलने पर जब तक उनके घर वाले पहुंचे, सुनकेशा की मौत हो गई थी। उन्हें किसी अस्पताल में भी नहीं दिखाया गया। परिवार के लोग उनके शव को घर लेकर चले गए और उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया।
बोदरवार के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह ने बताया कि आयोजक के कहने पर गरीब लोगों को सूचना दी गई थी। जानकारी होने पर सुनकेशा भी वहां गई थीं। इस संबंध में एसडीएम त्रिभुवन का कहना था कि मृतका के परिवारवालों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।