{"_id":"637526681b6591039c76daa0","slug":"death-of-a-middle-aged-man-by-eating-poisonous-substance-kushinagar-news-gkp457646269","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत
कप्तानगंज। कस्बे के चांदनी चौक निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें आनन फानन स्थानीय सीएचसी में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
कप्तानगंज कस्बे के वार्ड चार चांदनी चौक निवासी राजकुमार जायसवाल ने किसी बात को लेकर शाम तीन बजे घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। मुंह से झाग आने पर परिजनों की जानकारी हुई तो उन्होंने उन्हें कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि डॉक्टर ने बताया कि राजकुमार की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।