{"_id":"616b22cb35e4ec052949d893","slug":"death-kushinagar-news-gkp4131090121","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शराब पीकर पत्नी की पिटाई का लग रहा पति पर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के परसिया टोला में शनिवार को सुबह करीब दस बजे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर और विधिक कार्रवाई में जुट गई। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस पति की पिटाई से मौत होना मान रही है।
परसिया टोला का मोती खटिक बाहर रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गांव के लोगों ने बताया कि शराब के नशे में मोती अक्सर पत्नी सुनीता को पीटता था। कई दिन बाद मोती शुक्रवार की शाम मजदूरी कर घर आया था। किसी बात को लेकर पत्नी सुनीता से उलझ गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी सुनीता (26) की मौत हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंचे सीओ खड्डा शिवाजी सिंह और रामकोला एसओ डीके सिंह ने सुनीता के शव को घर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ शिवाजी सिंह ने बताया कि पिटाई से ही सुनीता की मौत की बात सामने आ रही ह। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।