{"_id":"5d20de218ebc3e6cfc5d6f7e","slug":"death-in-hospital-kushinagar-news-gkp3128378185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत
पिपरा कनक। सऊदी अरब में हुए हादसे में घायल पिपरा कनक के युवक की शनिवार को गोरखपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम को युवक का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोग भी गमगीन थे।
लोगों ने बताया कि 45 वर्षीय वासिल पुत्र हसदीन दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब के ओमान में एक कंपनी में काम करने गए थे। डेढ़ माह पूर्व काम करके कंपनी की गाड़ी से कमरे पर लौट रहे थे। उसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी और वासिल घायल हो गए थे। लोग उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे,जहां हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया। दो दिन पूर्व घर पहुंचे वासिल की तबियत फिर बिगड गई तो परिजन उसे गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। शनिवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर कोहराम मच गया। गांव के मजीबुल होदा ने बताया कि युवक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।