फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   death in accident due to speedy bike

तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई बच्ची की मौत

Fri, 03 Jan 2020 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
death in accident due to speedy bike
मौत की सूचना पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आई बच्ची की मौत
विज्ञापन

बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कुबेरस्थान। बृहस्पतिवार की शाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सिंघनजोड़ी गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ जाने से तीन साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिंघनजोड़ी गांव के अरविंद गुप्ता की तीन वर्षीय पुत्री इशिका बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घोठा से घर जा रही थी। इसी दौरान गांव में ही अपनी रिश्तेदारी में रह रहा युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर निकला। उसकी बाइक की चपेट में आ जाने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना घायल बच्ची के परिजनों को दी। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को कुबेरस्थान के निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन बच्ची की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से उसे गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसके शव को लेकर रात में ही घर लौट आए और कुबेरस्थान पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, शुक्रवार को बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइकचालक के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इशिका की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रोते रोते बेसुध हो जा रहे हैं। इशिका के पिता अरविंद बीते डेढ़ वर्ष से विदेश में हैं, जबकि घर पर उसकी मां इंदू देवी तथा इशिका का पांच वर्षीय भाई आदर्श है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन के एक दिन पहले ही सबको छोड़ गई इशिका
कुबेरस्थान। अपने तीसरे जन्मदिन के एक दिन पूर्व ही इशिका इस दुनिया को अलविदा कह गई। बेटी का जन्मदिन मनाने की उसकी मां इंदू देवी तैयारी पूरी कर चुकी थीं। शुक्रवार को उसका तीसरा जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed