{"_id":"5e691d6a8ebc3ec7b52031b4","slug":"death-in-accident-by-train-kushinagar-news-gkp3443178183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
खड्डा। ससुराल से होली मनाकर घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते की ससुराल में कोहराम मच गया।
खड्डा कस्बे के रेलवे रोड निवासी कंचन का दामाद चंदन होली मनाने पत्नी के साथ खड्डा स्थित ससुराल आया था। बुधवार को दोपहर में वह सत्याग्रह एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। ट्रेन अभी घुघली के पास पहुंची ही थी कि अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना उसके ससुराल और घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घरवालों की चीत्कार से सबकी आंखें नम हो गईं। उसकी पत्नी माला का रो-रोकर बुरा हाल है।