{"_id":"5ef4b21c8ebc3e42fb10a81f","slug":"death-due-to-thunder-in-parasa-alias-sirsia-village-kushinagar-news-gkp355893469","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से खेत देखने गए परसा उर्फ सिरसिया गांव के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से खेत देखने गए परसा उर्फ सिरसिया गांव के युवक की मौत
विज्ञापन

तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरसिया गांव में बृहस्पतिवार सुबह बिजली गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसा उर्फ सिरसिया गांव के गया मिश्र टोला निवासी सरल गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र लक्षन बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गया था। उस समय बारिश हो रही थी। तभी लक्षन के ऊपर बिजली गिरी और उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, युवक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी चार बहनें भी हैं। घटना के बाद वहां भीड़ जुट गई। पुलिस व राजस्व विभाग को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पिपराघाट पुलिस चौकी के इंचार्ज शीतला प्रसाद सिंह, हल्का लेखपाल जयंत गुप्ता, ग्राम प्रधान रामायन पटेल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शर्मा यादव, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह व आदित्य राजभर की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हलका लेखपाल का कहना है कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।