{"_id":"5d9f7a2f8ebc3e93c734c844","slug":"death-due-to-bees-attack-kushinagar-news-gkp3248269120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुमक्खियों के हमले से पति की मौत, पत्नी भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। बुधवार को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन मडुरही जिरात निवासी दंपती मधुमक्खियों के डंक से जख्मी हो गए हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।
पडरौन मडुरही जिरात निवासी बंशी निषाद (55) अपनी पत्नी बिगनी देवी (50) वर्ष के साथ मधुवा बिहार में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दंपती पर हमला कर दिया। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी डंक मारने लगीं। लोगों ने बंशी और उनकी पत्नी को तमकुहवा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को रवींद्रनगर स्थित जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बंशी की हालत गंभीर बता मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने पहले बंशी को गोरखपुर के निजी अस्पताल में ले गए, वहां से भी उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात बंशी की मौत हो गई। पत्नी बिगनी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।