फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deal strictly with those who violate the code of conduct: Observer

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटें : प्रेक्षक

Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 May 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Deal strictly with those who violate the code of conduct: Observer
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट के प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन पर जोर दिया। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम, एसपी की मौजूदगी में अफसरों के साथ बैठक में कहा कि कोई भी नागरिक, प्रत्याशी, राजनीतिक दल का पदाधिकारी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो इसकी जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9450831507 पर दी जा सकती हैं। प्रेक्षक के लाइजनिंग अफसर अजय सिंह के मोबाइल नंबर 9457863668 पर भी जानकारी दी जा सकती है। पथिक निवास में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक प्रेक्षक से मुलाकात की कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की हिदायत दी। प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। अपने ड्यूटी को लेकर लापरवाही न बरतें। एक-एक सूचनाओं को गंभीरता से लें। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगाए गए एकल परमिशन विंडो टीम, (वीवीटी) वीडियो अवलोकन टीम, (एमसीएमसी) मीडिया प्रमाणन, अनुवीक्षण समिति, डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर, सी-विजिल टीम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, एसडीएम आशुतोष, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed