{"_id":"5d1f93098ebc3e3cf543ad3b","slug":"dead-during-treatment-kushinagar-news-gkp3127980173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मेडिकल कॉलेज में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मेडिकल कॉलेज में मौत
विज्ञापन
बालक की मेडिकल कॉलेज में मौत
पिपरा बाजार। विशुनपुरा क्षेत्र के परगन छपरा गांव के दस वर्षीय बालक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात में मौत हो गई। उसका इलाज इंसेफेलाइटिस वार्ड में चल रहा था। शुक्रवार को शव घर लाए जाने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।परगन छपरा गांव के निवासी सरल राजभर का दस वर्षीय पुत्र शंकर जून के आखिरी सप्ताह में बीमार पड़ गया। परिवार के लोगों ने बताया कि उसे बुखार, शरीर में अकड़न और उल्टी शुरू हुई। पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में इलाज के बाद वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शंकर की मौत हो गई।
व्यापारी की पिटाई से नाराज लोगों ने बंद की दुकानें
तुर्कपट्टी। शुक्रवार की शाम तुर्कपट्टी बाजार में एक दुकानदार को कुछ लोगों ने मारपीट दिया। जिससे नाराज बाजार के व्यापारियों ने आधे घंटे तक अपनी दुकाने बंद कर दी। बाद में व्यापारियों ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बाजार के व्यापारी साबिर पुत्र मैना निवासी बरवा कला से पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने पूछताछ के दौरान मारपीट कर ली। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना से गुस्साए बाजार के व्यापारियों ने करीब आधे घंटे तक अपनी दुकाने बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। बाद में व्यापारी लामबंद होकर थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान विरोध पर उतरी महिलाएं
रगड़गंज। पटहेरवा क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार माहौल तनापूर्ण हो गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल निर्माण कराने का निर्देश दिया। वैसे महिलाएं विरोध शुरु की,लेकिन पुलिस के दबाव की वजह से महिलाओं को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
दुकान में चोरी
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के बंदीछापर गांव स्थित एक सहज जन सेवा केंद्र में बृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
दुकानदार नितेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि बंदीछापर गांव में सहज जन सेवा केंद्र चलाते है। बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पर गए तो दुकान का ताला टूटा हुुुआ था और दुकान के अंदर से सभी कीमती समान गायब था। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की ।