फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of youth found in mustard field

Kushinagar News: सरसों के खेत में मिला युवक का शव

Tue, 28 Feb 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in mustard field
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ियार पूरबपट्टी गांव के निकट में मंगलवार को युवक का शव सरसों के खेत में मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पकड़ियार पूरबपट्टी गांव के निकट सरसों के खेत में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही निवासी प्रभु ब्याहुत (38) का शव मिला। लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब दस बजे उस रास्ते से आते-जाते लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना गांववालों को दी। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार व चौकी प्रभारी मंगेश कुमार मिश्र मातहतों के साथ पहुंचे। शव की शिनाख्त के बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मृतक के पिता संतोष जायसवाल का शव भी 10-12 साल पहले संदिग्ध परिस्थिति में गगलवा पुल के पास मिला था। प्रभु ब्याहुत घर में अकेले थे। वह रुपये का लेन-देन करता था। उसकी माता अपने मायके रहती हैं। लोगों का अनुमान था कि उस युवक की हत्या करके शव को रात में ही फेंक दिया गया होगा। सेवरही थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed