फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of young man found hanging from noose

Kushinagar News: फंदे से झूलता मिला युवक का शव, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप

Sat, 01 Apr 2023 04:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Apr 2023 04:21 PM IST
सार

तरयासुजान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक के मौत की पुष्टि हो जाएगी। अभी तक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from noose
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव के पास पेड़ की डाल के सहारे रस्सी के फंदे से युवक का शव झूलता मिला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रामपुर बंगरा, मुसहर टोला के ग्रामीण शनिवार की सुबह टहलने निकले। गांव के पास चकरोड किनारे शीशम के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता देखकर लोगों ने शोर मचाया। गांव में जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मृत युवक की पहचान जेवही एहतमाली निवासी राजकुमार पुत्र छट्ठू (27) के रूप में हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वह कभी-कभार मुसहर बस्ती में रहने वाले अपने चाचा दूधनाथ के घर रहता था। शव को उतारकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोगों से युवक के बारे में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या किया है। उसने एक युवती संग प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी भी घर पर नहीं हैं। युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

 इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक के मौत की पुष्टि हो जाएगी। अभी तक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed