फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of young man drowned in river found on third day

Kushinagar News: नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन मिला शव

Sun, 08 Sep 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man drowned in river found on third day
मल्लूडीह। नगर पालिका कुशीनगर के मां कोटेश्वरी नगर करमैनी प्रेमवलिया के टोला विशनपुरा निवासी एक युवक तीन दिन पहले नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल सका। तीसरे दिन शनिवार को युवक का शव डुमरौना घाट थाना कटेया जिला गोपालगंज में मिला है। शव मिलने की जानकारी के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

पांच सितंबर को 21 वर्षीय विकास पुत्र रामानंद गांव के समीप बाड़ी नदी में नहाने के लिए गया था। कपड़ा नदी के किनारे रखकर वह नहाने लगा। इसी दौरान वह तेज बहाव के कारण गहरे पानी में जाकर डूब गया। 18 घंटे बाद पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शुक्रवार को उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ ने पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभी टीम नदी में युवक को ढूंढ ही रही थी कि रिश्तेदारों से यह सूचना मिली कि एक शव नदी में उतराता हुआ जा रहा है। गोपालगंज जिले के थाना कटेया के डुमरौना घाट पर गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। शव की पहचान विकास के रूप में हुई। कटेया पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन शव को लेकर कुशीनगर पहुंचे, जहां कसया पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed