फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of woman missing from home found, suspicion of murder after rape

Kushinagar News: घर से लापता महिला की मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 23 Mar 2024 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Mar 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman missing from home found, suspicion of murder after rape
पडरौना। मायके से लापता महिला की लाश शुक्रवार की सुबह दो किमी दूर तालाब के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिस्थितियों के आधार पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव के पास शराब की खाली बोतलें और साॅफ्ट डि्रंक का रैपर बरामद किया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि पति से विवाद के बाद महिला मायके में रहती थी।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पति से विवाद के बाद करीब 12 साल से अपने मायके में रहती थी। इसके तीन बेटे हैं, जो पिता के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे महिला मायके से मोबाइल पर बात करते हुए निकली। देर शाम तक वह घर नहीं आई तो मायके वाले परेशान हो गए और आसपास के गांवों में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन काफी देर तक व्यस्त था। रात करीब 10 बजे स्विच ऑफ बताने लगा। शुक्रवार को सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव के बाहर तालाब के किनारे मचान के पास अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। महिला की पीठ, हाथ, चेहरा और सीने पर चोट के निशान था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। घटना स्थल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला और घटना को अंजाम देने वालों के बीच काफी संघर्ष हुआ है। क्योंकि कुछ दूर तक गेहूं की फसल बिछ गई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि तालाब के किनारे महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed