फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of woman found murdered and thrown in canal

Kushinagar News: हत्या कर नहर में फेंकी मिली महिला की सिरकटी लाश

Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found murdered and thrown in canal
- खजुरिया नहर में मिली सिर कटी लाश, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में रखा है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार गांव के पास खजुरिया रजवाहा में मंगलवार को एक महिला की हत्या कर फेंकी गई सिर कटी लाश मिली है। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। एक सप्ताह के भीतर इस नहर में तीसरी बार महिला की लाश मिली है। इसकी जानकारी होने पर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को नहर से बाहर निकालकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। 72 घंटे तक उसे शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।
मंगलवार दोपहर बाद परवरपार गांव के पास खजुरिया रजवाहा में एक महिला की सिर कटी लाश मिली। इसकी खबर मिलते ही गांववालों की भीड़ जुट गई। वह झाड़ियों में फंसी हुई थी। सूचना मिलने के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लाश को बाहर निकाला। लाश महिला की थी और सिर नहीं था। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन

रामकोला थाने के इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि लाश पांच-छह दिन पुरानी लग रही है। वह पूरी तरह फूल गई है। उसकी शिनाख्त न होने के कारण पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
एक सप्ताह के भीतर एक के बाद एक तीन लाशें मिल चुकीं इस नहर में
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के खजुरिया रजबाहा में एक सप्ताह के भीतर तीन लाशें मिल चुकी हैं। तीनों महिलाओं की थीं। दो की शिनाख्त हो गई। उनमें एक महराजगंज जिले के निचलौल की निवासी थी, जबकि दूसरी जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की निवासी थी। तीसरी लाश मंगलवार को सिरकटी इसी नहर में मिली। बार-बार लाशों के मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं।
00000
28 जुलाई को मिली थी दहाउर पुलिया के पास लाश
खजुरिया रजबाहा में ही 28 जुलाई को दहाउर पुलिया के पास 65 वर्षीय एक महिला की लाश मिली थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन कोई पहचान नहीं पाया था। पोस्टमार्टम के बाद उसकी शिनाख्त हुई थी। वह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की निवासी थी।
00000
युवती का मिला था शव
28 जुलाई को खजुरिया रजबाहा में 19 वर्षीय एक युवती की लाश भी मिली थी। उसकी शिनाख्त भी पोस्टमार्टम के बाद हुई थी। वह महराजगंज जिले के निचलौल की निवासी थी। नहर में बहती हुई उसकी लाश यहां तक आ गई थी। बार-बार लाशें मिलने से क्षेत्र के ग्रामीण भयभीत हैं।


एसपी बोले
बरसात के दिनों में नहरों में पानी आ जाता है। उसमें पानी अधिक होने के कारण किसी की गिरकर डूबने से मौत हो जाती है तो कभी-कभी खुदकुशी या हत्या की वजह से भी लाशें मिलती हैं। उस नहर में एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार लाश मिली है। मंगलवार को जो लाश मिली है, वह हत्या कर फेंकी गई है। अभी शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखा गया है। 72 घंटे के अंदर शव की शिनाख्त नहीं होती है तो पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।
धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed