फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of one of two friends found who jumped in Gandak teacher arrested in love affair

कुशीनगर: गंडक में कूदीं दो सहेलियों में एक का मिला शव, प्रेम संबंध में शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 01:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Aug 2023 01:51 PM IST
सार

कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि मामले में किशोरियों के ट्नूशन टीचर असलम को गिरफ्तार किया गया है। वह इंटर की इन छात्राओं को पढ़ाता था। यह कार्रवाई दोनों से फोन पर बातचीत करने और प्रेम संबंध के मामले में हुई है।

विज्ञापन
Dead body of one of two friends found who jumped in Gandak teacher arrested in love affair
दो किशोरियों में एक का मिला शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में सेवरही क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोले के पास रविवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में कूदीं दो सहेलियों में एक का शव तीसरे दिन मंगलवार को मिल गया। दूसरी किशोरी की तलाश जारी है। वहीं, फोन पर बात करने और किशोरियों को ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक को प्रेम संबंध में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जहर खाने वाले किशोर पर भी पुलिस को संदेह है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


तरयासुजान क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी और इसी गांव की उसकी सहेली रविवार को नहर में कूद गई थीं। मंगलवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम उन्हें खोजते हुए घटनास्थल से 14 किलोमीटर दूर बिहार के गोपालगंज जिले में पहुंची। वहां कुचायकोट क्षेत्र के जीरो ऑडी सुखदेवपट्टी के पास एक की लाश मिली। नहर में कूदीं सहेलियों में एक के चाचा ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि मामले में किशोरियों के ट्नूशन टीचर असलम को गिरफ्तार किया गया है। वह इंटर की इन छात्राओं को पढ़ाता था। यह कार्रवाई दोनों से फोन पर बातचीत करने और प्रेम संबंध के मामले में हुई है। जहर खाने वाले किशोर की हालत अभी गंभीर है। उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। इस घटना में उसके भी शामिल होने का संदेह है। ठीक होकर आने के बाद उससे भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed