{"_id":"660b124795ccf3ecf90ad7f4","slug":"dead-body-of-old-man-found-on-roadside-not-identified-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114880-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, नहीं हुई पहचान
Tue, 02 Apr 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
मथौली। कस्बा के वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में हाटा-कप्तानगंज मार्ग के किनारे सोमवार को करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
कस्बा के सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर के हाटा-कप्तानगंज मार्ग के किनारे सोमवार की सुबह किसी ने बुुजुर्ग का शव देख शोर मचाया। मृतक के पैर में चोट के निशान थे। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि मृतक मंद बुद्धि का था। लोगों ने बताया कि वह प्राय: क्षेत्र से दिखाई पड़ता था। उनके पैर में चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी वाहन की चपेट में आकर वे घायल हो गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।