{"_id":"6690662cf6e5f0aa34080c34","slug":"dead-body-of-old-man-found-in-well-police-engaged-in-investigation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-119765-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुएं में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 12 Jul 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
बनकटा बाज़ार। चौराखास थाना क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव के मंगल टोला के पास बृहस्पतिवार शाम कुएं में एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव को निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सभा के दक्षिण तरफ कुछ दूरी पर प्राचीन कुआं है। कुछ बच्चे खेलने आदि के लिए गए तो कुएं में मंगल टोला निवासी कैलास शर्मा (65) का शव उतराया था। गांव वालों ने बताया कि कैलास शर्मा कुछ माह पहले अपने हिस्से की जमीन ससुराल वालों के नाम लिख कर बेलवा कारखाना ससुराल में रह रहे थे। वह अपने पैतृक गांव कभी काल आते रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी कुछ वर्ष पहले मर चुकी थी उनका कोई संतान नहीं है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंद्र भूषण प्रजापति ने बताया कि मृतक के पास आधार कार्ड मिला है। आधार और उसकी चेहरे से पहचान गांव वालों ने की है ।शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। मौत के कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।