फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of old man found dumped in canal

Kushinagar News: नहर में उतराया मिला बुजुर्ग का शव

Wed, 03 Jul 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found dumped in canal
पकड़ियार बाजार। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर मार्ग पर हरपुर गांव के सामने सोमवार की रात बुजुर्ग का शव मिला। उसकी पहचान मठिया बुजुर्ग निवासी रमाकांत पटेल (60) के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



सोमवार की देर रात राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर रामकोला थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द के पहुंचे लोगों ने शव की पहचान रमाकांत पटेल के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर में बुजुर्ग परिवार के लोगो को बगैर बताए घर से निकल गए थे। घटना स्थल के पास वाहन के टूटे कांच और कुछ पार्ट मिलने से अंदेशा जताया जा रहा है कि रात में किसी वाहन की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हुई होगी। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed