{"_id":"65ff570482246003e9064734","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-hanging-from-a-tree-in-diara-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114540-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दियारा में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दियारा में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
Sun, 24 Mar 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के गंडक नदी के किनारे शुक्रवार की देर रात पेड़ से लटका अधेड़ का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के नरकेलिया मौजा में बोधीछपरा गांव निवासी कमलेश यादव के खेत में पेड़ से 45 वर्षीय व्यक्ति का शव लटके होने की जानकारी शुक्रवार की देर रात गांव के लोगों को हुई। खेत का मालिक कमलेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची खड्डा और हनुमानगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने पेड़ से लटके शव को कब्जे में ले लिया। उसके गले में लगा फंदा गमछे का बना था। उसके चेहरे पर दाढ़ी और कमर में लंगोट थी। देखने में साधु प्रतीत हो रहा था। शव के पास चीलम, सूर्ती, चुनौटी, छोटा सा चाकू भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। इस संबंध में सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है।