{"_id":"666f710d27b5901df20eb294","slug":"dead-body-of-elderly-woman-found-on-railway-track-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118360-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुजुर्ग महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुजुर्ग महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा इमलिया गांव के समीप रविवार को बुजुर्ग महिला का कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मौजूद लोगों ने महिला की पहचान करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा इमलिया गांव के समीप से गुजर रही रेलवे ट्रैक पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे के आसपास गांव के कुछ लोगों ने बुजुर्ग महिला का कटा हुआ शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना रामकोला एसएचओ विनय कुमार सिंह को दी। चौकी इंचार्ज लक्ष्मीगंज शिवम चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।