{"_id":"6691bf742e587a2aca0a2f5a","slug":"dead-body-of-deer-found-on-the-side-of-paniyahwa-khadda-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-119799-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पनियहवा-खड्डा मार्ग के किनारे मिला हिरण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पनियहवा-खड्डा मार्ग के किनारे मिला हिरण का शव
Sat, 13 Jul 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा-खड्डा मार्ग के किनारे शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने हिरण का शव देखा। कुछ देर बाद जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो हिरण का शव गायब मिला। हिरण के शव देखे जाने के समय पर किसी ने उसका वीडियो बना लिया था और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस जानकारी के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है।
हनुमानगंज थाने से करीब 300 मीटर आगे पनियहवा-खड्डा मार्ग के किनारे मृत हिरण का शव पड़ा था। गांव वालों के अनुसार आसपास खून बिखरा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने रात में उसका शिकार किया हो और अंधेरे में हिरण को छोड़कर चला गया हो। गांव वालोां ने इसकी सूचना वन विभाग को भी दी, लेकिन काफी देर बाद भी जब कोई वहां नहीं पहुंचा तो फिर लोग उस तरफ गए, जहां हिरण का शव गायब था। इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।