फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of an old man who had gone to bring fodder found in a pit

Kushinagar News: चारा लाने गए बुजुर्ग की गड्ढे में मिली लाश

Mon, 16 Sep 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man who had gone to bring fodder found in a pit
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में शनिवार को चारा काटने गए किसान की रविवार सुबह गड्ढे में लाश मिली। जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला। घर वाले पानी में डूबने से मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोहड़ा गांव निवासी रामबचन (65) शनिवार की शाम चारा लाने खेत की ओर गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के लोगों ने खेत के पास पानी भरे गड्ढे में औंधे मुंह पड़ा शव देखा। शोर मचाने पर परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। परिजनों ने डायल 112 को जानकारी दी। कुछ देर बाद आई पुलिस को घर वालों ने बताया कि शाम को अंधेरा होने से चारा लेकर आते समय गड्ढे में उनका पैर फिसल गया होगा। रामबचन की पत्नी बिगनी देवी व एक बेटी उषा देवी हैं। उषा अपने पति रामानंद प्रसाद और छह बच्चों के साथ मायके में रहती है। मौके पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह ने परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने नियमानुसार हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed