{"_id":"6939c42490338785d60843f8","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-roadside-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150471-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क किनारे मिला युवक का शव
Thu, 11 Dec 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। बुधवार की सुबह कसया-सेवरही मार्ग पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त सरिसवा निवासी 24 वर्षीय संजीत पुत्र बीरा के रूप में हुई है। शव की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों के अनुसार, संजीत को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। वह देर रात घर से निकला था, जिसके बाद भोर में उसका शव सड़क किनारे मिलने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने शव का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।
मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद