फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a young man drowned in Rohin river found near Amhwa on the third day

Kushinagar News: तीसरे दिन अमहवा के पास मिला रोहिन नदी में डूबे युवक का शव

Sat, 30 Aug 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man drowned in Rohin river found near Amhwa on the third day
लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिन नदी में बुधवार की शाम डूबकर लापता हुए युवक का शव शुक्रवार को भोर में घटनास्थल से 15 किमी दूर अमहवाघाट के पास नदी में उतराता हुआ मिला। ग्राम पंचायत टेढ़ी में बुधवार की शाम 20 वर्षीय युवक अंगेश सहानी रोहिन नदी में डूब गया था। एनडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत टेढ़ी निवासी अंगेश रोज की तरह बुधवार को सायं रोहिन नदी के उस पार अपने दूसरे घर गुलहरियहवा टोला जा रहा था। नदी पार करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन में जुट गई।
विज्ञापन


लगातार दो दिन तक तलाश जारी रही। शुक्रवार को घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर अमहवा घाट के पास घटना के तीसरे दिन अंगेश का शव ग्रामीणों दिखा, जिसकी सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन बदहवासी की हालत में वहां पहुंच गए। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि मौके पर टीम लगी हुई है। विधिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed