फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dead body of a young man came to the village from abroad, there was screams

Kushinagar News: विदेश से गांव आया युवक का शव, मची चीख-पुकार

Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man came to the village from abroad, there was screams
समउर बाजार/उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा कंचपुर में विदेश से युवक का शव शनिवार की देर रात घर पहुंचा। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव वालों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। रविवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गगलवा कंचनपुर गांव के 40 वर्षीय राजू भारती पुत्र फूलचंद प्रसाद सऊदी अरब के रियाद शहर में एक कंपनी में काम करते थे। वह इस कंपनी में 10 वर्षों से कार्यरत थे। कुछ माह पूर्व बेटी की शादी में राजू गांव आए थे। शादी के बाद वह काम पर चले गए थे। एक सप्ताह पूर्व कंपनी में कार्य करते समय उनके सीने में तेज दर्द हुआ। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उसी कंपनी में उनका बेटा भी काम करता था। परिवार में एक बेटा समेत तीन पुत्रियां व पत्नी हैं। इस घटना के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी राजू को याद कर भावुक हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed