{"_id":"672e7ed005934422b70d7907","slug":"dead-body-of-a-middle-aged-man-was-hanging-in-a-tree-suicide-note-found-in-his-pocket-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126081-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ में लटका था अधेड़ का शव, जेब से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ में लटका था अधेड़ का शव, जेब से मिला सुसाइड नोट
Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम बरवाराजापाकड़ में शुक्रवार सुबह लोगों ने पेड़ से लटका अधेड़ का शव देखा। जानकारी मिलते ही परिजन पहुंच गए। गांव वालों की मदद से शव को उतारकर सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जेब से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस उसे गोपनीय रखकर जांच कर ही है। सूत्रों की मानें तो गृहकलह से जुड़ा मामला है।
बरवाराजापाकड़ गांव के मटिहरवा टोला निवासी सुरेश प्रसाद गोंड उर्फ जयनारायण (52) के परिजन शुक्रवार की सुबह पूजा करने बरवा खास स्थित छठ घाट गए थे। सुरेश घर में अकेले थे। परिजन करीब आठ बजे पूजा करके घर आए तो सुरेश का पता नहीं चला। सब लोग अपने अपने काम में जुट गए। भोजन बनने के बाद सुरेश की तलाश होने लगी। इधर गांव का एक युवक नहर के किनारे किसी कार्य से गया तो सुरेश का शव आम के पेड़ से लटका देखकर शोर मचाया।
मौके पर पहुंचे परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। सुरेश की जेब से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। जांच होने तक सुसाइड नोट को गोपनीय रखा गया है।