{"_id":"62376f51b7d6240a87774f88","slug":"dead-body-found-in-gandak-nahar-kushinagar-news-gkp430488033","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बहता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बहता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में बहता मिला युवक का शव
पडरौना/दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तिलकापट्टी के पास शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में 24 वर्षीय युवक का शव बहता मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर शिनाख्त कराई। युवक की पहचान पडरौना शहर के आंबेडकर नगर नौका टोला निवासी राहुल के रूप में हुई है।
शनिवार को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में शव बहता देख गांव के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई। इसी में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने युवक की जेब की तलाशी ली तो उसमें उसका आधार कार्ड मिला। उससे शव की पहचान की गई। उसकी शिनाख्त पडरौना कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकरनगर नौका टोला निवासी राहुल जायसवाल पुत्र राजेंद्र जायसवाल के रूप में हुई। विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गांव के सिवान में मिला युवक का शव
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव के सिवान में शनिवार की शाम युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
शनिवार की शाम मठिया गांव के पश्चिम लमुहा सिवान में एक युवक का शव देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। वहां पहुंचे लोगों ने नशे में गिरा होने की बात कह रहे थे, लेकिन काफ़ी देर तक युवक के शरीर में कोई हरकत न देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मठिया गांव निवासी रामदौड़ साहनी के 35 वर्षीय पुत्र रवि साहनी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रवि गोरखपुर में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। होली पर घर आया था। परिवार के लोगों से गांव में होली खेलने की बात कहकर घर से निकला था। इस संबंध में कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नाले में मिला लापता युवक का शव
खड्डा। बकरी चराने के लिए घर से निकले 40 वर्षीय युवक शव दो दिन बाद कस्बा के एक नाले में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
खड्डा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 नेहरूनगर निवासी वाजिद (40) बृहस्पतिवार की दोपहर में बकरी चराने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक नहीं लौटे। हालांकि परिजनों को घर के पास चरने गई बकरियां मिल गई थीं। वाजिद की तलाश उसी दिन से चल रही थी। शनिवार को उसका शव घर के पास पानी निकालने के लिए बने नाले में मिला। शव देखकर बच्चों ने शोर मचाया। परिजनों ने बताया कि मजदूरी करके पेट पालने वाले वाजिद झटके की बीमारी से पीड़ित थे। वह अक्सर झटका आने पर बेहोश हो जाते थे। आशंका जताई जा रही है कि झटका आने पर नाले में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई होगी। वाजिद के घर में पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। शनिवार की शाम पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।