{"_id":"638f8b18c540a874802d4ec8","slug":"dead-body-found-in-field-kushinagar-news-gkp45998364","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ने के खेत के पास मिला युवती का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ने के खेत के पास मिला युवती का शव, गांव में मचा हड़कंप
Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल की जांच करती डॉग स्क्वायड की टीम।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर जिले के जटहा बाजार कोतवाली क्षेत्र के सोहरौना गांव के पास मंगलवार की दोपहर गन्ने के खेत समीप चकरोड पर युवती का शव मिला। उसके चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं।
शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी कुंदन सिंह और कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने डॉग स्कवायड की मदद से छानबीन की। युवती की पहचान सोहरौना निवासी सलेहा खातून (22) पुत्री रोशन के रूप में हुई। पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की दोपहर सोहरौना गांव के सरेह में एक गन्ने के खेत के समीप चकरोड पर कुछ लोगों ने युवती का शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान युवती के कपड़े की जेब से दो दिन पूर्व खिरकिया बाजार से खरीदे गए गहने की रसीद मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद से छानबीन की तो खोजी कुत्ता युवती के घर पहुंच गया। शव की पहचान सोहरौना निवासी रोशन की बेटी सलेहा खातून (22) के रूप में हुई। पूछताछ के लिए पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लिया है।
इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि युवती का शव मिला है। उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।