फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DCO promised by end fast

डीसीओ के आश्वासन पर अनशन खत्म

Fri, 24 Jun 2016 11:51 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 24 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
DCO promised by end fast
जूस पिलाकर डीसीओ ने अनशन खत्म कराया। - फोटो : अमर उजाला
 नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में बृहस्पतिवार से चल रहा अनशन शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। डीसीओ ने जुलाई  के दूसरे सप्ताह तक संपूर्ण बकाया भुगतान समेत गन्ना विभाग से जुड़े मामलों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


भाजपा नेता मनोज पांडेय ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने, सूखा राहत राशि के वितरण में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई और वंचित पात्रों को राहत उपलब्ध कराने, गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों के नाम बैंक से कर्ज दिलाने के मामले में जांच आदि की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार देर शाम खड्डा के एसडीएम अरुण राय अनशन खत्म कराने पहुंचे थे। परंतु बात नहीं बनी तो शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम वहां पहुंचे।
विज्ञापन


डीसीओ ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मद में पांच करोड़ की धनराशि जारी होने की बात कही। एक चीनी मिल के किसानों को बकाया भुगतान के लिए कर्जदार बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। डीसीओ ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।इस दौरान वहां भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, रामचंद्र पांडेय, विजय खेतान, अतुल मल्ल, राहुल, संजय मिश्र, राधेश्याम, जितेंद्र, गुड्डू पाल, संजय पाल, विंध्याचल गोंड, हेमंत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed