फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DCM rammed into a truck loaded with potatoes from behind, the clerk died

Kushinagar News: आलू लदे ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, खलासी की हुई मौत

Sun, 08 Oct 2023 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
DCM rammed into a truck loaded with potatoes from behind, the clerk died
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

सलेमगढ़। नेशनल हाइवे स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम जा घुसी। टक्कर होने से डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में तमकुहीराज सीएचसी लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खलासी की शिनाख्त नहीं हो सकी।

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद तमकुहीराज के सलेमगढ़ में नेशनल हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा पर बिहार की ओर जाने वाले वाहनों की लाइन लगी हुई थी। टोल प्लाजा के लेन दो में आलू लदा ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। जबकि 40 साल का खलासी केविन में फंस गया। तेज धमाके की आवाज सुन टोलकर्मी दौड़कर पहुंचे। किसी तरह केविन में फंसे खलासी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल खलासी को सीएचसी पहुंचा गया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोशित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तमकुहीराज इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय के मुताबिक डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं खलासी की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed