फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   day sunny sunshine, then shadow fog at night.

दिन में खिली धूप, रात में फिर छाया कोहरा

Sat, 30 Dec 2017 12:27 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 30 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
day sunny sunshine, then shadow fog at night.
स्‍कूूल जाते बच्‍चेे - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। सुबह शीतलहर के बाद दोपहर में धूप खिल जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली। वे घरों से निकलकर धूप का लुफ्त लिए। वहीं शुक्रवार को विद्यालय खुले होने के कारण बच्चे स्कूल गए और दोपहर में धूप हो जाने की वजह से मस्ती में घर लौटे। उसके बाद बच्चे खेलने में लग गए। अपनी अपनी टोलियों के साथ कोई क्रिकेट मैच तो कोई फुटबाल लग गया। पशुपालक भी धूप होने के बाद राहत महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं पशुपालक भी अपने मवेशियों के लिए चारा लेने चल पड़े। मौसम खुशनुमा होने के कारण दिन में हर किसी ने राहत महसूस की, लेकिन शाम होते होते घना कोहरा फिर छा गया। सड़कों पर कोहरे का धुंध होने से वाहन चालकों को आने जाने में फिर असुविधा होने लगी।
विज्ञापन


 इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में घना कोहरा छाया रह रहा है तो सुबह शीतलहर जैसा हो जा रहा है। शुक्रवार को भी मौसम का ऐसा ही हाल था। दोपहर में धूप हुई तो लोग दुकानों, घरों और दफ्तरों से निकलकर धूप में बैठ गए। स्कूल गए बच्चों के बारे में भी अभिभावकों की चिंता कम रही। स्कूल से आते वक्त धूप देख बच्चे चहक उठे और धूप का आनंद लेते हुए घर पहुंचे। भोजन करने के बाद वे गेंद-बल्ला, फुटबाल, बैडमिंटन आदि लेकर अपने दोस्तों के साथ खेलने निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed