फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   day street jam demanded the body of the young man

सड़क जाम कर मांगा युवक का शव

Sat, 30 Dec 2017 12:31 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 30 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
day street jam demanded the body of the young man
सड़क जाम करते लाेग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज।  कुश्‍ाीनगर के कप्‍तानगंज क्षेत्र के गांव बोदरवार निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को साखोपार रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की ठोकर लगने से मौत हो गई। इसके बाद शव की बरामदगी न होने से नाराज परिवार वालों ने शुक्रवार को लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम किए रखा। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


बोदरवार निवासी लाला साहनी का पुत्र संदीप साहनी उम्र 22 वर्ष की बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे साखोपार रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की ठोकर लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और काफी देर तक उसके शव की तलाश की, लेकिन शव का पता नहीं चला। मौके से युवक की बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन शव की बरामदगी नहीं हो सकी। इसको लेकर परिवार के लोगों ने शुक्रवार को बोदरवार में कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग को लगभग आधा घंटा तक जाम किए रखा। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस पर शव को बरामद करने के लिए पूरा दबाव बनाया जाएगा। उनके इस आश्वासन दिया के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ श्यामलाल यादव का कहना था कि नहर पर बने पुल के पिलर के पास से युवक की बाइक बरामद हुई है। जिस युवती ने दुर्घटना की सूचना दी थी, उसे थाने पर बुलाकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed