फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   day light murder in kushinagar

शिक्षक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या

Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
day light murder in kushinagar
दुबौली गांव में शिक्षक की गला रेत कर हत्या का सुराग लगाता डाग स्क्वायड का स्वान और मौके पर पहुंचक? - फोटो : KUSHINAGAR
शिक्षक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

विद्यालय जाते समय रास्ते में अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज-एक गिरफ्तार, महिला हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया और दुबौली गांव के बीच बृहस्पतिवार की सुबह शिक्षक राधेश्याम शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। इस मामले में पुलिस ने गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है। एक महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव के वनटोलवा निवासी राधेश्याम शर्मा (55) निजी विद्यालय में शिक्षण के साथ-साथ एक दैनिक समाचार पत्र में समाचार संकलन का काम भी करते थे। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वह बाइक से विद्यालय के लिए निकले। वह अपने गांव और दुबौली के बीच के कच्चे रास्ते से जा रहे थे। इसी बीच सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें रोका और किसी धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

उधर, हत्या की सूचना मिलते ही एसपी विनोद कुमार मिश्र, एएसपी गौरव वंशवाल, सीओ रामदास प्रसाद और एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने राधेश्याम के घर जाकर उनके परिजनों से भी बातचीत की। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed