फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   day Christmas swirls, adorned floats

नगर में क्रिसमस की धूम, सजी झांकियां

Sun, 24 Dec 2017 11:50 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 24 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
day Christmas swirls, adorned floats
सेंटाक्लाज के वेश में बच्चे। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। प्रभु ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाए जाने वाले क्रिसमस डे को लेकर रविवार की शाम तक सभी तैयारी कर ली गई। रात में सभी गिरजाघर और ईसाई विद्यालय रोशनी से जगमगाते रहे। मध्य रात में गिरजाघरों में प्रभु यीश्‍ाु मसीह का जन्मदिन मनाया गया। परसौनी कला में स्थित प्राचीन चर्च सोमवार को प्रार्थना सभा के लिए आकर्षक तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन

 
क्रिसमस डे के अवसर पर चर्च में प्रार्थना सभा का विशेष महत्व है। इसमें चर्च के पादरी प्रभु ईसा मसीह के अनुयायियों को बाइबिल में वर्णित संदेश सुनाते हैं। गिरजाघरों और ईसाई विद्यालयों में समारोह का आयोजन करते हैं। सांता क्लॉज, प्रभु ईशू के जन्म की झांकियां, क्रिसमस ट्री इसके प्रमुख आकर्षण होते हैं। प्रार्थना सभा के बाद सभी एक-दूसरे से मिलकर क्रिसमस की बधाई देते हैं और एक साथ बैठकर नाश्ता करते हैं। बच्चे इसे बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। 
विज्ञापन


केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया
पडरौना क्षेत्र के परसौनी कला के प्राचीन चर्च, मिशन स्कूल, सेंट थ्रेसेस स्कूल सहित जनपद के सभी ईसाई विद्यालयों और गिरजाघरों में क्रिसमस की भव्य तैयारी की गई। गिरजाघरों की रंगाई पुताई के बाद उसे आकर्षक इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया था, जो रात में बल्ब की रोशनी में जगमगा रहे थे। गिरजाघरों में मध्य रात के बाद प्रभु ईशू का जन्मोत्सव मनाया गया। लोगों ने केक काटे और एक-दूसरे को खिलाया। सोमवार को परसौनी कला के चर्च में प्रार्थना सभा के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed